बिहार पुलिस में ASI पदों पर भर्ती का मौका, करें आवेदन बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस में Assistant Sub-Inspector (ASI) के 305 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हम आपको इस भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण शामिल हैं।
प्रथम प्रश्न-पत्र- प्रथम प्रश्न-पत्र 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का 100 अंकों का सामान्य हिन्दी का होगा, जिसमें न्यूनतम अर्हतांक 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
द्वितीय प्रश्न-पत्र- द्वितीय प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा, जिसका पूर्णांक 200 अंकों का होगा एवं परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जायेगा।
पात्रता की जाँच- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के श्रुतिलेखन, हिन्दी एवं अंग्रेजी के टंकण की जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए निम्न परीक्षा ली जायेगी।
हिन्दी श्रुतिलेखन- हिन्दी श्रुतिलेखन की जाँच 80 शब्द प्रति मिनट की गति से 5 मिनट तक लेखापन द्वारा की जायेगी। उसे टंकित करने हेतु 20 मिनट का और समय दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को टंकण आरम्भ करने के पूर्व 2 मिनट का अतिरिक्त समय शुद्धि हेतु दिया जायेगा। श्रुतिलेख के टंकण की शुद्धि निर्धारित समय के अंतर्गत करनी होगी। श्रुतिलेख के टंकण में उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिए अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
टंकण की जाँच- अभ्यर्थियों को हिन्दी एवं अंग्रेजी में न्यूनतम 30 (तीस) शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10-10 मिनट में कम्प्यूटर पर टंकित करना होगा। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए हिन्दी टंकण में पाँच प्रतिशत से अधिक और अंग्रेजी टंकण में दस प्रतिशत से अधिक गलतियाँ नहीं होनी चाहिये अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। निर्धारित 10 मिनट के समय में न्यूनतम 300 शब्दों से कम टंकित करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच अभ्यर्थियों के MS-Office (Word, Excel, Power Point) तथा Internet के व्यवहारिक ज्ञान की जाँच की जायेगी। इस जाँच में असफल अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
इस लेख में, हमने भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय
राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं।
राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है।
उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके।
राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।