LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: 10वीं और 12वीं पास छात्रों को ₹50,000 तक छात्रवृत्ति, ऑनलाइन आवेदन शुरू

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की Golden Jubilee Foundation द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme-2026 शुरू की गई है। इस योजना के तहत 10वीं/12वीं या डिप्लोमा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले योग्य विद्यार्थियों को हर साल ₹15,000 से ₹50,000 तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन LIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। हम आपको इस भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण शामिल हैं।

LIC Golden Jubilee Scholership 2026,

LIC Scholarship Online Form 2026,

LIC Scholarship 2026,

RojgarBihar.com,

 

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 -Overview
योजना का नाम LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026
संस्था LIC Golden Jubilee Foundation
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता
आवेदन माध्यम Online
Scholarship के प्रकार General Scholarship एवं Special Scholarship
न्यूनतम अंक 60%
अधिकतम पारिवारिक आय ₹4,50,000 प्रति वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
चयन का आधार Merit
आवेदन वेबसाइट LIC की आधिकारिक वेबसाइट

 

LIC Golden Jubilee Scholarship Online Date
  • Apply Online Start : 01.09.2026
  • Online Last Date : 30.09.2026
LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 क्या है?
  • LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहायता देना है।

    इस योजना के अंतर्गत भारत में Government या Private College/University में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त ITI, Technical और Vocational Courses तथा XII के बाद Integrated Courses भी योजना में शामिल हैं।

    इस योजना में दो प्रकार की छात्रवृत्ति है:

    1. General Scholarship – 12वीं/डिप्लोमा के बाद
    2. Special Scholarship – 10वीं के बाद
LIC Scholarship 2026 में कितनी राशि मिलेगी?
  • LIC Golden Jubilee Scholarship के तहत Course के अनुसार अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है।

    Course Scholarship Amount
    Medical – MBBS, BAMS, BHMS, BDS ₹50,000 प्रति वर्ष
    Engineering – BE, BTECH, BArch ₹40,000 प्रति वर्ष
    Graduation / Integrated / Diploma / Vocational / ITI ₹20,000 प्रति वर्ष
    10वीं के बाद Intermediate / Vocational / Diploma / ITI ₹15,000 प्रति वर्ष

    ₹50,000 की Scholarship कैसे मिलेगी?

    Medical Course में चयनित विद्यार्थियों को ₹50,000 प्रति वर्ष मिलेंगे। यह राशि दो किस्तों में ₹25,000 + ₹25,000 दी जाएगी।

    Engineering के लिए

    Engineering विद्यार्थियों को ₹40,000 प्रति वर्ष, यानी दो किस्तों में ₹20,000 + ₹20,000 मिलेंगे।

    Graduation/Diploma/ITI के लिए

    इन Courses के चयनित विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति वर्ष, दो किस्तों में ₹10,000 + ₹10,000 दिए जाएंगे।

    10वीं के बाद Scholarship

    Special Scholarship के तहत चयनित विद्यार्थियों को ₹15,000 प्रति वर्ष, दो किस्तों में ₹7,500 + ₹7,500 मिलेंगे।

  • LIC Scholarship 2026 की अवधि

    Scholarship विद्यार्थी के Course की पूरी अवधि के लिए दी जाएगी, लेकिन Internship या Stipendiary Period को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

    Scholarship को आगे जारी रखने के लिए विद्यार्थी को निर्धारित Eligibility Conditions पूरी करनी होंगी।

10th Pass Special Scholarship 2026

Special Scholarship 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने Class 10th या Equivalent Examination में कम से कम 60% अंक या Equivalent CGPA प्राप्त किया हो।

10वीं की परीक्षा Academic Year:

  • 2023-24
  • 2024-25
  • 2025-26

में पास की गई होनी चाहिए।

Admission

उम्मीदवार ने Academic Year 2026-27 में प्रथम वर्ष में Admission लिया हो।

योग्य Courses:

  • Intermediate / 10+2 Pattern
  • Vocational Courses
  • Diploma Courses
  • Government Recognized Colleges/Institutions
  • Industrial Training Institutes (ITI)

पारिवारिक आय

माता-पिता/Guardian की कुल वार्षिक आय ₹4,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

 

12th Pass General Scholarship 2026

General Scholarship उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने 12वीं या Diploma पास किया है और वर्ष 2026-27 में प्रथम वर्ष के किसी योग्य Higher Education Course में Admission लिया है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को Class 12th या उसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 60% अंक या Equivalent CGPA प्राप्त होना चाहिए।

12वीं की परीक्षा Academic Year:

  • 2023-24
  • 2024-25
  • 2025-26

में पास की गई होनी चाहिए।

किन Courses में छात्रवृत्ति मिलेगी?

General Scholarship के तहत निम्न क्षेत्रों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं:

  • Medical: MBBS, BAMS, BHMS, BDS
  • Engineering: BE, BTECH, BArch
  • Graduation – किसी भी Discipline में
  • Integrated Courses
  • Diploma Courses
  • Vocational Courses
  • Government Recognized Colleges/Institutes के अन्य Equivalent Courses
  • NCVT से Affiliated ITI Courses

पारिवारिक आय

उम्मीदवार के माता-पिता/Guardian की कुल वार्षिक आय ₹4,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

LIC Golden Jubilee Scholarship Selection Process

इस Scholarship में Selection Merit के आधार पर किया जाएगा।

Selection में मुख्य रूप से:

Marks → Income → Financial Assessment

को ध्यान में रखा जाएगा।

यदि दो विद्यार्थियों के अंक समान हैं तो कम पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

यदि Marks और Income दोनों समान हैं, तो LIC के अधिकारियों द्वारा किए गए Financial Assessment Report के आधार पर चयन किया जा सकता है।

कितने विद्यार्थियों का Selection होगा?
  • LIC की 112 Divisional Offices के माध्यम से Scholarship का Selection किया जाएगा।
  • इस प्रकार प्रत्येक Division से कुल 120 विद्यार्थियों का Selection किया जाएगा।

    पूरी योजना में अधिकतम:

    • General Scholarship: 8,960
    • Special Scholarship: 4,480
    • कुल: 13,440 Scholarships

     1 परिवार से कितने विद्यार्थियों को Scholarship मिलेगी? 

    सामान्य नियम के अनुसार एक परिवार से केवल एक विद्यार्थी को Scholarship दी जाएगी।

    हालांकि कुछ परिस्थितियों में यह नियम Relax किया जा सकता है। यदि बाद में आवेदन करने वाला उम्मीदवार Female है या दोनों Applicants Female हैं, तो परिवार से दो Candidates को Scholarship देने की संभावना हो सकती है।

Scholarship की किस्त कब मिलेगी?

नई Scholarship के लिए:

  • पहली किस्त: 1 सितंबर 2026 से देय
  • दूसरी किस्त: 1 फरवरी 2027 से देय

पहली किस्त Selection के बाद देय होगी।

दूसरी किस्त के लिए विद्यार्थी को 1st Semester का Result या Attendance Certificate जमा करना होगा। यदि संस्थान में Semester Exam नहीं होता है, तो Attendance Certificate के साथ इस संबंध में Declaration देना होगा।

Scholarship की राशि चयनित विद्यार्थी के Bank Account में NEFT के माध्यम से भेजी जाएगी।

LIC Scholarship 2026 आवेदन कैसे करें? How To Apply

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme-2026 के लिए केवल Online Application स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने की प्रक्रिया

Step 1: LIC की Official Website पर जाएं।

Step 2: Homepage पर Golden Jubilee Scholarship Scheme-2026 से संबंधित Online Application Link खोलें।

Step 3: आवेदन Form में मांगी गई जानकारी भरें।

Step 4: शैक्षणिक एवं आय से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

Step 5: Bank Account आदि की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

Step 6: Application Submit करें।

Step 7: Submit करने के बाद प्राप्त Acknowledgement Email को सुरक्षित रखें।

आवेदन के बाद Application संबंधित LIC Divisional Office को Applicant के Address के PIN Code के आधार पर Automatically Route किया जाएगा।

LIC Scholarship 2026 Selection के बाद क्या होगा?

Official Process के अनुसार आवेदन के बाद:

Online Application → LIC Division में Application Route → Merit Ranking → Selection → Email द्वारा सूचना → Physical Document Verification → Bank Account Verification → NEFT से Scholarship

का Process होगा।

Page 7 पर दिए गए Process Diagram के अनुसार चयनित उम्मीदवारों के Marks और Income की Physical Document Verification Divisional Officials द्वारा की जाएगी। LIC Branch In-Charge द्वारा Authenticated Documents की Copy भी स्वीकार की जा सकती है।

Important Links
Other Informations

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 – महत्वपूर्ण बातें

  • 10वीं और 12वीं दोनों के विद्यार्थियों के लिए Scholarship का प्रावधान है।
  • न्यूनतम 60% Marks जरूरी हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख तक होनी चाहिए।
  • Medical विद्यार्थियों को सबसे अधिक ₹50,000 प्रति वर्ष मिलेंगे।
  • Engineering विद्यार्थियों को ₹40,000 प्रति वर्ष मिलेंगे।
  • Graduation/Diploma/ITI आदि के लिए ₹20,000 प्रति वर्ष मिलेंगे।
  • 10वीं के बाद Special Scholarship में ₹15,000 प्रति वर्ष मिलेंगे।
  • Selection Merit के आधार पर होगा।
  • आवेदन केवल Online होगा।
  • अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
  • Scholarship की राशि Bank Account में NEFT से भेजी जाएगी।

LIC Scholarship 2026 के लिए Income Certificate

आवेदन के लिए Income Certificate महत्वपूर्ण है।

Income Certificate सक्षम Revenue Authority द्वारा जारी होना चाहिए और इसमें दोनों माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक Gross Income, जिसमें Agricultural Income भी शामिल है, दर्शाई जानी चाहिए।

Certificate संबंधित State के सक्षम अधिकारियों जैसे Tehsildar, District Magistrate, Deputy Commissioner, Collector, Revenue Circle Officer, Sub Divisional Magistrate आदि द्वारा जारी किया जा सकता है।


LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए Bank Account

Scholarship चयनित होने के बाद राशि NEFT के माध्यम से Bank Account में भेजी जाएगी।

इसके लिए:

  • Bank Account Details
  • IFSC Code
  • Beneficiary के नाम का Cancelled Cheque

देना अनिवार्य है।

Bank Account Active होना चाहिए। यदि Account Dormant है तो उसे पहले Activate कराना होगा।


LIC Scholarship 2026 में कौन आवेदन नहीं कर सकता?

निम्न विद्यार्थियों के लिए Scholarship उपलब्ध नहीं है:

  • Post Graduation के लिए यह Scholarship नहीं है।
  • Correspondence Course करने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।
  • Part-Time Evening/Night Classes वाले Courses पात्र नहीं हैं।
  • Open University के माध्यम से पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र नहीं हैं।
  • CA, CS, Cost Accountant (ICMAI) जैसे Self Study Courses पात्र नहीं हैं।
  • किसी अन्य Trust/Institution से Scholarship प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाएगा।
  • हालांकि Central या State Government Scholarship प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इस नियम से बाहर हैं।

Scholarship जारी रखने के लिए कितने अंक चाहिए?

Scholarship मिलने के बाद भी इसे जारी रखने के लिए निर्धारित Marks प्राप्त करना जरूरी है।

Medical और Engineering

अगली Scholarship जारी रखने के लिए पिछले Annual/Semester Examination में कम से कम 55% अंक या Equivalent SGPA/CGPA और सभी Subjects में Pass होना आवश्यक है।

Graduation, Arts, Science, Commerce आदि

कम से कम 50% अंक या Equivalent SGPA/CGPA और सभी Subjects में Pass होना आवश्यक है।

Special Scholarship

10वीं के बाद Special Scholarship प्राप्त विद्यार्थी को First Yearly Examination में कम से कम 50% अंक और सभी Subjects में Pass होना जरूरी है।

Grace Marks से पास होने या बाद के Semester में Failed Subject को Clear करने पर Scholarship के लिए अयोग्य माना जा सकता है।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।