Bihar Sarkari School Vacancy 2026: शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

 बिहार शिक्षा विभाग की ओर से बिहार के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वस्थ्य अनुदेशक के कुल 239 पदों पर भर्ती होने वाली है | भर्ती का नियोजन शेड्यूल प्रकाशित कर दिआ गया है, आप भी इस पद के लिए योग्यता रखते हैं तो इस भर्ती की जानकारी निचे दी गयी है|

Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy 2022-2026 : बिहार के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (Physical Education & Health Instructor) के पद पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी विभागीय आदेश के अनुसार विभिन्न जिले में कुल 239 रिक्त पदों के लिए नियोजन किया जाना है। योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र में 28 सितंबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

यह प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आगे बढ़ाई जा रही है। विभागीय अधिसूचना के अनुसार पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के कुल 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy 2022-2026

Bihar Health Instructer Vacancy

Bihar Physical Education & Health Instructer Vacancy

RojgarBihar.com

 

Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy 2026 – Overview
Details Information
भर्ती का नाम Physical Education & Health Instructor Recruitment 2026
पद का नाम शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक
विभाग शिक्षा विभाग, बिहार
जिला All Districs
कुल पद 239 Posts
Salary 16000/-
आवेदन प्रक्रिया निर्धारित प्रपत्र में आवेदन
आवेदन शुरू 28 September 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 13 October 2026
प्रारंभिक मेधा सूची 16 October 2026
आपत्ति की अवधि 16 October से 26 October 2026
अंतिम मेधा सूची 31 October 2026
चयन सूची 05 November 2026
नियुक्ति पत्र 20 November 2026

पहले जारी हुआ था समय-निर्धारण

विभागीय अधिसूचना संख्या 1168 दिनांक 30.03.2026 के माध्यम से शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए समय-सारणी निर्धारित की गई थी। लेकिन विभागीय आदेश में कहा गया है कि कुछ जिलों द्वारा अपरिहार्य कारणों से नियोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी।

इसी कारण अब मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति के लिए नई समय-सारणी/Calendar निर्धारित किया गया है।

Bihar Physical Education Instructor Recruitment 2026 Important Dates
Vacancy Details NIC Portal पर 25.09.2026
रिक्त पदों का प्रकाशन 28.09.2026
आवेदन शुरू 28.09.2026
आवेदन की अंतिम तिथि 13.10.2026
प्रारंभिक मेधा सूची 16.10.2026
आपत्ति की तिथि 16.10.2026 से 26.10.2026
आपत्ति निराकरण एवं मेधा सूची 31.10.2026
प्रमाण-पत्र जांच एवं चयन सूची 04.11.2026
चयन सूची प्रकाशन 05.11.2026
नियुक्ति पत्र वितरण 20.11.2026

 

Application fees
GEN/EWS/OBC No fees
SC/ST No fees

 

Bihar Physical instructor Age Limit 
UR/EWS (Male) 21-37 year
UR/EWS (Female) 21-40 Year
BC/EBC (M/F) 21-40 Year
SC/ST (M/F) 21-42 Year

 

योग्यता/ Qualification
शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.Ed) या डिग्री (B.P.Ed) एवं पात्रता परीक्षा पास

Health Instructor Vacancy 2026 – Important Points

  • भर्ती मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद के लिए है।
  • प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आगे बढ़ाई जा रही है।
  • BC एवं EBC के 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  • कुछ जिलों में पहले निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।
  • अब नई समय-सारणी जारी की गई है।
  • आवेदन 28 सितंबर से 13 अक्टूबर 2026 तक होगा।
  • Provisional Merit List 16 अक्टूबर 2026 को होगी।
  • आपत्ति 16 से 26 अक्टूबर 2026 तक होगी।
  • Final Merit List 31 अक्टूबर 2026 को होगी।
  • Certificate Verification/Selection Camp 04 नवंबर 2026 को होगा।
  • Selection List 05 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
  • Appointment Letter 20 नवंबर 2026 को दिया जाएगा।

 

Important Link
Download Application Form Click here
Notification Click Here
All District Link Click here
Official Website Click Here

 

Merit List कैसे तैयार होगी?

आवेदन प्राप्त होने के बाद नियोजन इकाई के सदस्य सचिव द्वारा औपबंधिक (Provisional) Merit List प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद:

  • मेधा सूची पर आपत्ति का अवसर मिलेगा।
  • आपत्ति जिला NIC Portal पर प्रकाशित की जाएगी।
  • 16 से 26 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दी जा सकेगी।
  • प्राप्त आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
  • इसके बाद अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।
  • अंतिम मेधा सूची 31 अक्टूबर 2026 को जिला NIC Portal पर प्रकाशित की जाएगी।

Camp में होगी Certificate Verification

अंतिम मेधा सूची के बाद 04 नवंबर 2026 को जिला स्तर पर निर्धारित Camp में मेधा क्रम से अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस Camp में अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की प्रारंभिक जांच की जाएगी और चयन सूची तैयार की जाएगी।

Camp में उपस्थित रहना जरूरी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित Camp में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थित्व समाप्त मानते हुए, उपस्थित अभ्यर्थियों के आधार पर अंतिम मेधा सूची एवं रोस्टर बिंदु को ध्यान में रखकर चयन सूची प्रकाशित की जाएगी।

इसलिए जिन अभ्यर्थियों को Camp के लिए बुलाया जाएगा, उनके लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना महत्वपूर्ण होगा।


Selection List कब जारी होगी?

निर्धारित Schedule के अनुसार 05 नवंबर 2026 को कोटिवार रिक्ति के अनुसार चयन सूची जिला NIC Portal पर प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 20 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र देने की तिथि निर्धारित की गई है।


नियुक्ति से पहले होगी Certificate Verification

विभागीय आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने से पहले उनके प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी।

यह जांच विभागीय पत्रांक 1619 दिनांक 11.05.2026 में निहित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।


Bihar Physical Education Instructor Vacancy 2026: FAQ

Bihar Physical Education & Health Instructor Vacancy 2026 किसके लिए है?

यह मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए है।

Court Order का इसमें क्या संबंध है?

विभागीय आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही है और विभागीय अधिसूचना संख्या 954 दिनांक 27.02.2026 के माध्यम से BC एवं EBC के कुल 239 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

आवेदन कब से शुरू होगा?

28 सितंबर 2026 से।

आवेदन की Last Date क्या है?

13 अक्टूबर 2026।

Merit List कब आएगी?

औपबंधिक मेधा सूची 16 अक्टूबर 2026 और अंतिम मेधा सूची 31 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है।

Certificate Verification कब होगा?

जिला स्तर पर निर्धारित Camp में 04 नवंबर 2026 को।

नियुक्ति पत्र कब मिलेगा?

निर्धारित Schedule के अनुसार 20 नवंबर 2026 को।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।