Bihar Abhiyan Basera 2026: भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से अभियान बसेरा योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का अधिकार दिलाने की पहल की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवार अपने अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
सरकारी पोस्टर के अनुसार, 92 हजार से अधिक परिवारों को वासभूमि मिल चुकी है। अब पात्र भूमिहीन परिवारों को आवेदन करने से संबंधित जानकारी दी गई है।हम आपको इस भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण शामिल हैं।

बिहार अभियान बसेरा योजना 2026,

Bihar Basera Yojna Online Form 2026,

Bihar बसेरा योजना 2026,

RojgarBihar.com,

 

Bihar Abhiyan Basera 2026-Overview

योजना का नाम :अभियान बसेरा

राज्य : बिहार 

विभाग : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

लाभार्थी : पात्र भूमिहीन परिवार

पात्र वर्ग : SC, ST, BC एवं EBC

Apply Mode : Online/Offline

लाभ : 3डिसमिल भूमि या 1लाख रूपये 

 

Bihar Abhiyan Basera Online Date
  • Apply Online : 15/SEP/2026
  • Online Last date : Not Fix
अभियान बसेरा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
  • अभियान बसेरा योजना के तहत निम्नलिखित वर्गों के पात्र भूमिहीन परिवार आवेदन कर सकते हैं:
    • अनुसूचित जाति

    • अनुसूचित जनजाति

    • पिछड़ा वर्ग

    • अति पिछड़ा वर्ग

    परिवार के पास वासयोग्य भूमि नहीं होनी चाहिए तथा सरकारी नियमों के अनुसार पात्रता पूरी करनी होगी।

Bihar Abhiyan Basera 2026: आवेदन कैसे करें?
  • अभियान बसेरा योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ‘या फिर’ आवेदक को अपने संबंधित अंचल कार्यालय में लिखित आवेदन जमा कर सकते हैं ।आवेदन करने की प्रक्रिया:
    1. अपने अंचल कार्यालय जाएं।

    2. अभियान बसेरा योजना के लिए लिखित आवेदन तैयार करें।

    3. सभी जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ लगाएं।

    4. आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें।

    5. आवेदन से संबंधित जानकारी कार्यालय से प्राप्त करें।

    नोट: इसके लिए पटना राज्य मुख्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?

अभियान बसेरा के सरकारी पोस्टर में निम्नलिखित दस्तावेजों का उल्लेख किया गया है:

  1. परिवार के सभी सदस्यों का विवरण एवं मोबाइल नंबर।

  2. आवेदक, पति/पत्नी एवं वयस्क पारिवारिक सदस्यों के आधार की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां।

  3. जाति प्रमाण पत्र की प्रति।

  4. राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या निवास प्रमाण पत्र में से उपलब्ध दस्तावेज।

  5. परिवार का वर्तमान सामूहिक फोटो।

  6. निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र।

  7. सरकारी भूमि पर बसे होने की स्थिति में मौजा, खाता, खेसरा और पुराने निवास-साक्ष्य, यदि उपलब्ध हों।


अभियान बसेरा आवेदन की स्थिति और जानकारी
  • अभियान बसेरा योजना से संबंधित आवेदन, पात्रता, लाभार्थी सूची एवं भूमि आवंटन की जानकारी के लिए अपने संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क करें।
  • सरकारी पोस्टर में निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:
    • आवेदन अपने अंचल कार्यालय में जमा करें।

    • पटना स्थित राज्य मुख्यालय आने की कोई आवश्यकता नहीं है।

    • यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा लोगों को भ्रमित करके जिलों से पटना मुख्यालय लाया जाता है, तो ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Important Links
Other Informations

निष्कर्ष

बिहार अभियान बसेरा योजना के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित कार्यालय से पात्रता एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो अपने परिवार और जरूरतमंद लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *