Bihar Railway Ticket Booking Staff Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रेलवे में टिकट बुकिंग एजेंट बनने का मौका, बिना परीक्षा चयन

रेलवे बिहार स्पेशल भर्ती 2026: बिना परीक्षा टिकट बुकिंग सेवक बनने का सुनहरा मौका!

Bihar Railway Ticket Booking Sevak Vacancy 2026: बिहार में रेलवे के साथ काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। East Central Railway, Danapur Division की ओर से Station Ticket Booking Agent (STBA) के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर Computerized Unreserved Ticketing System (UTS) के माध्यम से टिकट जारी करने का कार्य करेगा।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। खास बात यह है कि इसमें किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शर्तों के अनुसार तथा सबसे कम कमीशन की दर की पेशकश के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Raiway Bihar Special Recruitment 2026,

Bihar Raiway Ticket Booking Agent Vacancy 2026,

Bihar Railway New Vacancy 2026,

RojgarBihar.com,

 

टिकट बुकिंग सेवक का कार्य:

टिकट बुकिंग सेवक का मुख्य कार्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराना है। इसमें आरक्षण टिकट खिड़की और प्लेटफार्म टिकट खिड़की पर काम करना शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण पद है, जो यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में मदद करता है।

Bihar Railway Ticket Booking Sevak Vacancy 2026 – Overview
जानकारी विवरण
भर्ती विभाग East Central Railway
डिवीजन Danapur Division
विभाग Commercial Department
पद का नाम Station Ticket Booking Agent (STBA)
भर्ती का प्रकार Contractual
न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं
चयन प्रक्रिया कमीशन दर के आधार पर
कार्य Unreserved Railway Ticket Booking
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026
अनुबंध अवधि 3 वर्ष

 

Railway Ticket Booking Sevak Apply date
  • Apply Start: 26.08.2026
  • Apply Last date : 22.09.2026

आवेदन जमा करने का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

आवेदन निर्धारित Sealed Envelope में जमा करना होगा।

आवेदन जमा करने का स्थान:

Commercial Branch, DRM Office, East Central Railway, Danapur

आवेदन बॉक्स उसी दिन दोपहर 1:00 बजे खोला जाएगा।

Age Limit
  • Minimum Age : 18 Year
  • Maximum Age : 55 Year
Qualification

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th/मेट्रिक पास होना अनिवार्य  

 

List Of Railway Station

किन रेलवे स्टेशनों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के अंतर्गत दानापुर डिवीजन के कुल 5 रेलवे स्टेशनों के लिए STBA की नियुक्ति की जाएगी।

रेलवे स्टेशन District
(TIA) तिलैया नवादा
(JDPR) ओरो जगदीशपुर नवादा
(KRJR) करजरा गया-जी
(KWR) कोइलवर भोजपुर
(PMI) पैमार गया-जी

 


Railway STBA का काम क्या होगा?

चयनित STBA को रेलवे स्टेशन के मौजूदा Booking Counter से Unreserved Railway Tickets जारी करने होंगे।

STBA द्वारा मुख्य रूप से निम्न प्रकार के टिकट जारी किए जा सकेंगे:

  • सामान्य Unreserved Tickets
  • Platform Tickets
  • Season Tickets
  • Season Ticket Renewal
  • पात्र मामलों में Concession Tickets
  • अन्य अनुमत UTS टिकट

STBA को प्रतिदिन टिकट बिक्री से प्राप्त राशि का हिसाब रखना होगा और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार Cash को Station Master/Assistant Station Master के पास जमा करना होगा।

STBA को कितनी सैलरी मिलेगी?

इस भर्ती में फिक्स मासिक Salary का प्रावधान नहीं है। STBA को रेलवे द्वारा निर्धारित Commission के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

अर्थात उम्मीदवार की कमाई स्टेशन पर होने वाली टिकट बिक्री और लागू कमीशन दर पर निर्भर करेगी।

नोटिस के अनुसार Hardware & Software, Maintenance, Electricity तथा Channel Hiring का खर्च रेलवे द्वारा वहन किया जाएगा और कार्य के लिए स्थान भी रेलवे द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Bihar Railway STBA Form कैसे भरें?

आवेदन पत्र में उम्मीदवार को निम्न जानकारी भरनी होगी:

  1. जिस स्टेशन के लिए आवेदन किया जा रहा है उसका नाम
  2. आवेदक का नाम
  3. पिता/पति का नाम
  4. स्थायी पता
  5. शैक्षणिक योग्यता
  6. जन्मतिथि
  7. Character Certificate की जानकारी
  8. Earnest Money की जानकारी
  9. बैंक का नाम
  10. DD/STDR नंबर
  11. प्रस्तावित Commission Rate

आवेदन पत्र के साथ Self-Attested Passport Size Photograph भी लगाना होगा।

इसके अलावा आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी।

जरूरी दस्तावेज

Bihar Railway Ticket Booking Sevak Vacancy 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए:

  • 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण-पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
  • निवास प्रमाण-पत्र
  • Character Certificate
  • Passport Size Photograph
  • Earnest Money का DD
  • निर्धारित आवेदन पत्र
  • Notarized Affidavit
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र

Bihar Railway STBA Vacancy 2026 की खास बातें

  • 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।
  • स्थानीय जिले का निवासी होना जरूरी है।
  • लिखित परीक्षा नहीं है।
  • चयन कमीशन दर के आधार पर होगा।
  • समान कमीशन होने पर लॉटरी से चयन होगा।
  • आवेदन ऑफलाइन करना होगा।
  • कुल 5 रेलवे स्टेशनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
  • अनुबंध की अवधि 3 वर्ष होगी।
  • यह रेलवे की स्थायी सरकारी नौकरी नहीं है।
  • STBA को रेलवे कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा।
Important Link

नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस में दिए गए सभी नियम एवं शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। विशेष रूप से स्टेशन, EMD, Commission Rate, Residence Certificate और Character Certificate से संबंधित नियम जरूर जांच लें।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।