Block Level New Vacancy 2026

बिहार विकास मित्र भर्ती 2026: गोपालगंज में निकली भर्ती, मैट्रिक पास आवेदन करें

बिहार सरकार के अंतर्गत विकास मित्र भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती गोपालगंज प्रखंड बरौली क्षेत्र के लिए निकाली गई है। इस भर्ती में महादलित समुदाय के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि यदि मैट्रिक पास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो नॉन-मैट्रिक, 9वीं, 8वीं, 7वीं, 6वीं और 5वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका दिया जाएगा। चयन अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है।

बिहार विकास मित्र ऑफलाइन आवेदन 2026,

Bihar Vikas Mitra New Recruitment 2026,

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026

RojgarBihar.com

 

Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026 Overview
  • भर्ती का नाम : बिहार विकास मित्र भर्ती 2026
  • विभाग : बिहार सरकार
  • पद का नाम : विकास मित्र
  • आवेदन मोड : ऑफलाइन
  • आवेदन शुरू : जिला/अनुमंडल अनुसार
  • शैक्षणिक योग्यता : मैट्रिक / नॉन-मैट्रिक / 5वीं पास
  • आयु सीमा : 18 से 50 वर्ष
  • चयन प्रक्रिया : मेरिट आधारित
  • नौकरी का स्थान : बिहार
Vikas Mitra Apply Dates

प्रखंड कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि :

भर्ती शेड्यूल

  • आवेदन प्रारंभ: 13 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
  • मेधा सूची प्रकाशन: 27.06.2026
  • मेधा सूची आपत्ति एवं निराकरण : 30.06.2026-01.07.2026
  • चयन सूची प्रकाशन: 07 जुलाई 2026
  • Joining and Training : 10 जुलाई 2026
Application Fee Details
  • GEN/EWS/OBC : No Fees
  • SC/ST/PH : No fee
Age Limit As On 01.01.2026
  • Minimum Age : 18 Years
  • Maximum Age : 50 Years

Vacancy Details (रिक्ति विवरण)

  • रिक्तियों का विवरण

    गोपालगंज जिला

    • प्रखंड/नगर निकाय: बरौली
    • पंचायत: बेलसंड
    • जाति बहुलता: चमार (सामान्य)

Eligibility Criteria (योग्यता)

✔ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास)
✔ चयन मैट्रिक के अंकों के आधार पर होगा
✔ अधिक अंक होने पर प्राथमिकता दी जाएगी
✔ मैट्रिक पास उम्मीदवार नहीं मिलने पर कम योग्यता वालों पर विचार


Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

  • आवेदन ऑफलाइन मोड में होगा

  • आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय से प्राप्त करें

  • आवेदन जमा करने का स्थान:
    👉 प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौली गोपालगंज कार्यालय


Required Documents (जरूरी दस्तावेज)

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज लगाना अनिवार्य है:

  • मैट्रिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • निवास प्रमाण पत्र

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज


महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा

  • केवल संबंधित पंचायत/वार्ड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं

  • महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है

  • चयन समिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा

Vikash Mitra Eeducational Qualification
  • आवेदक का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी|
  • विकास मित्र के चयन में शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष नहीं मिलने की स्थिति में निम्न प्रकार से चयन किया जा सकता हैं:- (1) नन-मैट्रिक, (2) नवमी पास, (3) आठवीं पास, (4) सातवीं पास, (5) छठा पास, (6) पाचवीं पास।
  • सर्वप्रथम नन-मैट्रिक- उसके पश्चात नवमी पास उसी प्रकार नीचे के क्रम में चयन किया जायेगा।
  • महिलाओं के शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर होने पर भी उन्हे चयनित किया जाएगा।

पात्रता मापदंड:

  • आवेदक पूर्व से निर्धारित महादलित परिवार जाति बहुलता वर्ग से होने चाहिए।
  • जिस पंचायत/वार्ड समूह (कलस्टर/शहरी) से विकास मित्र का चयन होना है, आवेदक वहीं का निवासी होना चाहिए।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी।
  • मैट्रिक या समकक्ष योग्यता नहीं मिलने की स्थिति में, नौंवी पास, आठवीं पास, सातवीं पास, छठी पास, या पाँचवीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है। प्राथमिकता नन-मैट्रिक और फिर घटते क्रम में दी जाएगी।
  • महिलाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर होने पर भी उनका चयन किया जा सकता है, बशर्ते वे अक्षर योजना एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों।
  • उच्चतम शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक की उपलब्धता पर निम्न शैक्षणिक योग्यता वाले का चयन नहीं किया जाएगा।
  • समान शैक्षणिक योग्यता होने पर कम उम्र (जन्म तिथि के अनुसार) वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता समान हो, तो अनुमंडल पदाधिकारी अपने विवेक से चयन करेंगे।
  • मैट्रिक या समकक्ष से उच्चतर योग्यता के लिए कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • चयन मैट्रिक या समकक्ष में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का किया जाएगा।
  • मैट्रिक या समकक्ष में समान प्रतिशत होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आरक्षित महिला पदों के लिए मैट्रिक या समकक्ष उपलब्ध नहीं होने पर साक्षर तक के अभ्यर्थियों में कम उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी।

आयु सीमा:

दिनांक 01.01.2026  को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

विकास मित्र का चयन महादलित समुदाय से ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पंचायत और शहरी क्षेत्रों में रिक्त वार्ड समूह/कलस्टर पर किया जाएगा। पंचायत/वार्ड समूह में वर्ष 2010 के सर्वेक्षण के आधार पर जिस महादलित जाति की जनसंख्या बहुल होगी, उसी जाति से विकास मित्र का चयन होगा। विकास मित्र का चयन उसी रिक्त वाले पंचायत से ही किया जाएगा। चयन अनुमंडल पदाधिकारी, की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

मानदेय:

प्रत्येक विकास मित्र को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित 24000/- मानदेय प्राप्त होगा।

आवेदन कैसे करें:

आवेदन पत्र प्रखंड स्थित पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, में और नगर पंचायत स्थित वार्ड के लिए नगर पंचायत कार्यालय, में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रपत्र www.mahadalitmission.org पर उपलब्ध है।

Vikas Mitra Apply Application Link

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और 10वीं पास हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। विकास मित्र भर्ती 2026 में कम प्रतिस्पर्धा के साथ चयन का अवसर मिल सकता है, इसलिए समय पर आवेदन जरूर करें।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।