JSSC PARA Teacher Recruitment 2026 : 7299 Post Online Form

Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) के द्वारा शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है इक्ष्छुक भारतीय नागरिक अप्लाई कर सकता है कुल पदों की संख्या 7299 है, और JSSC Teacher Online Apply करने की तिथि 31.07.2026 से 30.08.2026 तक निर्धारित की गयी है विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है | 

Jharkhand SSC Teacher Recruitment 2026,

JSSC Para Teacher Vacancy Online Apply 2026,

JSSC Para Sikshak Online Form 2026,

RojgarBihar.com,

Department

Education Department

Post Date 30.07.2026
Job Type Jharkhand State GOVT
JOB Location Jharkhand
Total Post 7299

झारखण्ड शिक्षक भर्ती में कौन कौन ऑनलाइन आवेदन कर सकता है ?

कोई भी भारतीय नागरिक जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं भारत के सभी राज्य के नागरिक अप्लाई कर सकते हैं परन्तु आरक्षण का लाभ सिर्फ झारखण्ड के निवासियों को मिलेगा |

JSSC Teacher Online Date
Apply Online Start 31.07.2026
Online Last date 30.08.2026
Pay Fee Last Date 01.09.2026
Photo/Sign Upload & Print Out Download Last Date 03.09.2026
Correction 05-07 Sep-2026

 

JSSC Teacher Application Fee
SC/ST (Jharkhand) RS-50/-
All Candidate RS-100/-
Other State RS-100/-
Exam Fee Payment Online Mode

 

JSSC Teacher Age Limit (As On 01/08/2026)
Minimum Age 21 Year
Maximum Age 35 Year
Age Realxtion As Per JSSC Reqruitment Rules

 

JSSC Teacher Vacancy 2026
Post Name Seat
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 1-5 2756
स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 1-8

(Language)

1887
सनतक प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा 1-8(सामाजिक विज्ञान) 908
सनतक प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा 1-8

(Science & Math)

1748
Total  7299

Jharkhand Teacher Recruitment Qualifiaction

इंटरमीडिएट प्राथमिक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 1-5
प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1 से 5 में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य की नियुक्ति हेतु जो अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्थान से +2 या उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण हो एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षित हों और निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हो:-

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ +2 उत्तीर्ण या उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे उसे कोई भी नाम दिया गया हो)

अथवा

न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे जिस किसी नाम से जाना जाता हो), जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (मान्यता, मानदण्ड और क्रियाविधि ) विनियम, 2002 के अनुसार सत्र 2007-2009 तक प्राप्त किया गया हो।

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ +2 उत्तीर्ण या उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड.)

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ +2 उत्तीर्ण या उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष तथा शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में द्विवर्षीय डिप्लोमा अथवा स्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे जिस किसी नाम से जाना जाता हो )

अथवा

वर्ग 1 से 5 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में उपर्युक्त शैक्षणिक योग्यताधारी अर्थात् “न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक ( अथवा इसके समकक्ष) तथा एक वर्षीय बी. एड. / द्विवर्षीय बी.एड. / बी.एड. (विशेष शिक्षा)” के अभ्यर्थी को इस शर्त के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाएगी कि नियुक्ति के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से अपने खर्चे पर एक अवसरीय रूप में अधिकतम दो वर्ष के अंदर छः माह का ब्रिज (सेतु) कोर्स उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अन्यथा की स्थिति में इनका अभ्यर्थित्व विचारणीय नहीं होगा तथा रद्द कर दिया जायेगा ।

एवं राष्ट्रीय अध्यापाक शिक्षा परिषद् द्वारा निरूपित मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अधीन झारखण्ड सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में उत्तीर्ण ।

 

स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक कक्षा 1-8 (विज्ञान एवं गणित/भाषा/सामाजिक विज्ञान)
उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8 में) स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य की नियुक्ति हेतु जो अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त संस्थान से +2 या उच्चतर माध्यमिक अथवा इसके समकक्ष परीक्षा तथा स्नातक या इसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण हों एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षित हों और निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हों:- जिस विषय हेतु आवेदन देगें उसमें स्नातक अथवा इसके समकक्ष और प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (चाहे जिस किसी नाम से जाना जाता हो)

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदित विषय में स्नातक ( अथवा इसके समकक्ष) एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.) अथवा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ आवेदित विषय में स्नातक ( अथवा इसके समकक्ष) एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय (बी.एड.) जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किये गये राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रियाविधि) विनियम 2002 के अनुसार उपरोक्त प्रशिक्षण सत्र दिनांक 31.05.2009 तक में सम्मिलित हो चुके हों ।

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड.)

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (या इसके समकक्ष) एवं 4 वर्षीय बी.ए./ बी. एस. सी. एड. या बी. ए. एड. / बी.एस.सी.एड.

अथवा

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक ( अथवा इसके समकक्ष) तथा द्विवर्षीय बी.एड. (विशेष शिक्षा)

एवं राष्ट्रीय अध्यापाक शिक्षा परिषद् द्वारा निरूपित मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अधीन झारखण्ड सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में उत्तीर्ण।

JSSC Teacher Exam Patten 2026

आयोग द्वारा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) ली जायेगी । तथा किसी विषय की परीक्षा यदि विभिन्न समूहो में लिया जाता है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक का Normalisation किया जायेगा। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों की मेधा सूची उनके प्राप्तांक के Normalised अंक के आधार पर तैयार किया जायेगा तथा परीक्षाफल प्रकाशन के पश्चात उन्हें Normalised अंक ही दिया जायेगा ।

(क) परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जायेगी ।

(ख) परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। गलत उत्तर के लिए अंको की कटौती नहीं की जायेगी ।

Intrested Candidate for More Details Please Download Official Notification And Read All Details Before Apply Online.

Jssc Teacher Syllabus & Online Link
Apply Online Click Here
Official Notification Regular | Backlog
Official Website Click Here

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।