Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: मैट्रिक पास उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
बिहार में रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए उचित मूल्य की दुकानों (Fair Price Shop) के संचालन हेतु नई अनुज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 38 राशन डीलरों का चयन किया जाएगा।
ऐसे उम्मीदवार जो अपने क्षेत्र में सरकारी जन वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत राशन वितरण का कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: पदों की संख्या
पद का नाम
रिक्त पद
बिहार राशन डीलर (उचित मूल्य दुकान संचालक)
38
कुल पद
38
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता
योग्यता
विवरण
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण
कंप्यूटर ज्ञान
कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता
अतिरिक्त प्राथमिकता
अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को वरीयता
स्थानीय निवासी
संबंधित पंचायत/वार्ड के निवासियों को प्राथमिकता
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: आयु सीमा
विवरण
आयु
न्यूनतम आयु
18 वर्ष
आयु की गणना
01 जनवरी 2026 के आधार पर
अधिकतम आयु
अधिसूचना में निर्धारित नहीं
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: आवेदन शुल्क
श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग
अधिसूचना में उल्लेख नहीं
OBC/EWS
अधिसूचना में उल्लेख नहीं
SC/ST
अधिसूचना में उल्लेख नहीं
महिला उम्मीदवार
अधिसूचना में उल्लेख नहीं
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तिथि
अधिसूचना जारी
29 मई 2026
आवेदन शुरू
01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
30 जून 2026
आवेदन का समय
सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, प्राथमिकता श्रेणी एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। स्थानीय निवासियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों और शिक्षित बेरोजगारों को चयन प्रक्रिया में विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
निर्धारित आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
सभी दस्तावेजों ko एक बंद लिफाफे में रखें।
लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या, आरक्षण कोटि, पंचायत/वार्ड का नाम एवं प्रखंड का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजें।
अंतिम तिथि 30 जून 2026 शाम 05:00 बजे से पहले आवेदन पहुंचना अनिवार्य है।
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026: किन उम्मीदवारों को अनुज्ञप्ति नहीं मिलेगी?
एक ही संयुक्त परिवार के एक से अधिक सदस्यों को राशन दुकान आवंटित नहीं की जाएगी।
मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद एवं अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि पात्र नहीं होंगे।
आटा चक्की संचालक एवं उनके निकट संबंधी आवेदन नहीं कर सकते।
दिवालिया, अवयस्क अथवा न्यायालय द्वारा दोषी घोषित व्यक्ति पात्र नहीं होंगे।
सरकारी लाभ के पद पर कार्यरत व्यक्तियों को अनुज्ञप्ति नहीं दी जाएगी।
निष्कर्ष
Patna City Ration Dealer Vacancy 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी व्यवस्था से जुड़कर अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय
राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं।
राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है।
उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके।
राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।