Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए भर्ती, ऑनलाइन आवेदन

Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026: आयकर विभाग, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्र द्वारा Canteen Attendant के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती Non-Statutory Departmental Canteen, Income Tax Department, में की जा रही है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुल 7 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन के लिए पहले 10वीं के अंकों के आधार पर Shortlisting, फिर Objective Written Examination और उसके बाद Skill Test आयोजित किया जाएगा। भर्ती की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Income TAX Canteen Attendant Recruitment 2026,

Income Tax Canteen Attendant Online Form 2026,

आयकर विभाग कैंटीन अटेंडेंट भर्ती 2026,

RojgarBihar.com,

 

Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026 – Overview
विवरण जानकारी
विभाग Income Tax Department
पद का नाम Canteen Attendant
पद का प्रकार Group ‘C’, Non-Gazetted, Non-Ministerial
कुल पद 07
योग्यता 10वीं पास
आयु सीमा 18 से 25 वर्ष
वेतन ₹18,000 – ₹56,900
Pay Level Level-1
आवेदन शुरू 11 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क कोई शुल्क नहीं
आवेदन माध्यम Online

कौन कर सकता है आवेदन?

  • केवल Indian Citizens आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।
  • 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित आयु सीमा के अंदर होना चाहिए।
Income Tax Recruitment Online Date
  • Apply Online Start :  11-08-2026
  • Online Last Date : 31-08-2026
  • Exam Date : Notified Soon
Application Fee 2026
  • GEN/EWS/OBC (Male) : No Fee
  • GEN/EWS/OBC (Female) : No Fee
  • SC/ST/PH (Male & Female) : No Fee
Age Limit

Age As On : 31.08.2026

  • Minimum Age : 18 Year
  • Maximum Age : 25 Year
  • Extra Age Realxtion : SC/ST- 5 Years, OBC 3 Years
Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026

इस भर्ती के तहत Canteen Attendant के कुल 07 पद निर्धारित किए गए हैं।

Category Wise Vacancy

Category पद
UR 03
OBC 01
SC 01
ST 01
EWS 01
कुल 07

इन 7 पदों में 1 Ex-Serviceman (ESM) और 1 PwBD (OH) की Horizontal Reservation भी शामिल है। 40% या उससे अधिक Orthopedically Handicapped (OH) disability वाले उम्मीदवार PwBD श्रेणी के अंतर्गत भर्ती के लिए पात्र हैं।

Income Tax Canteen Attendant Salary

Canteen Attendant पद के लिए 7th Pay Commission के अनुसार Pay Level-1 निर्धारित है।

Basic Pay: ₹18,000/- प्रति माह

Pay Scale: ₹18,000 – ₹56,900

इसके अतिरिक्त सरकारी नियमों के अनुसार लागू भत्ते भी देय होंगे।

 

Qualification Details

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Matriculation यानी 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

उम्मीदवार को 31 अगस्त 2026 तक 10वीं पास होना चाहिए।

 

Income Tax Canteen Attendant Selection Process

चरण 1 – Shortlisting

प्राप्त योग्य आवेदनों में से प्रत्येक पद के लिए 40 उम्मीदवार Shortlist किए जाएंगे।

7 पदों के लिए कुल 280 उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में प्राप्त कुल प्रतिशत के आधार पर Written Examination के लिए Shortlist किया जाएगा।

यदि 10वीं के प्रतिशत में Tie होता है, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को Merit में प्राथमिकता दी जाएगी। यदि अंक और जन्मतिथि दोनों समान हों तो संबंधित सभी उम्मीदवारों को Written Examination में शामिल किया जाएगा।

चरण 2 – Written Examination

Shortlisted उम्मीदवारों के लिए Objective Type Written Examination होगा।

परीक्षा अवधि: 30 मिनट

PwD उम्मीदवारों के लिए, जहां Scribe की सुविधा लागू है, परीक्षा अवधि 40 मिनट होगी।

कुल 40 Multiple Choice Questions पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

विषय प्रश्न अंक
English Comprehension 10 10
Hindi Comprehension 10 10
Food & Nutrition 10 10
Quantitative Aptitude 05 05
Hygiene & Cleanliness 05 05
कुल 40 40

प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक यानी 0.25 अंक की Negative Marking होगी। परीक्षा का स्तर Matriculation यानी 10वीं कक्षा के स्तर का होगा और प्रश्नपत्र Hindi एवं English दोनों भाषाओं में होगा।

चरण 3 – Skill Test

Written Examination के बाद 70 उम्मीदवार, यानी प्रत्येक उपलब्ध पद के लिए 10 उम्मीदवार, Skill Test के लिए Shortlist किए जाएंगे।

Skill Test भी भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित होगा।

Skill Test कुल 60 Marks का होगा।

इसमें Canteen Attendant पद से संबंधित Practical Skills को परखा जाएगा, जैसे:

  • Beverages तैयार करना
  • Basic Food Handling
  • Preparation Techniques
  • Presentation
  • Hygiene
  • Cleanliness

Final Selection

अंतिम Merit List Written Examination और Skill Test में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

उपलब्ध 7 पदों के विरुद्ध 7 उम्मीदवारों का चयन Category Wise Merit के आधार पर किया जाएगा।

इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का Document Verification किया जाएगा। मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन आवश्यक होगा।

Income Tax Canteen Attendant Job Duties

Canteen Attendant के रूप में चयनित उम्मीदवारों को विभागीय कैंटीन से जुड़े विभिन्न कार्य करने होंगे।

मुख्य कार्यों में शामिल हैं:

  1. Tea, Coffee, Juice आदि तैयार करना।
  2. Official Meetings में Tea, Coffee, Biscuits आदि Serve करना।
  3. Officers/Staff को नियमित Room Service देना।
  4. Used Cups, Plates और Utensils को एकत्र करना।
  5. Crockery, Cutlery और Utensils की सफाई करना।
  6. Canteen और Floor Area की सफाई करना।
  7. Tables, Chairs तथा अन्य Furniture की Cleaning/Dusting करना।
  8. Food Cooking Area और Slabs की सफाई करना।
  9. Canteen In-charge द्वारा दिए गए अन्य संबंधित कार्य करना।

Income Tax Vacancy 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

मुख्य दस्तावेज:

  • 10वीं की Marksheet/Certificate
  • Caste Certificate, यदि लागू हो
  • EWS Certificate, यदि लागू हो
  • OBC Certificate, यदि लागू हो
  • PwBD Certificate, यदि लागू हो
  • Age Relaxation से संबंधित दस्तावेज, यदि लागू हो
  • Ex-Serviceman से संबंधित दस्तावेज, यदि लागू हो
  • Central Government Employee Certificate/NOC, यदि लागू हो
  • Passport Size Photograph
  • Signature
  • Aadhaar Card अथवा Aadhaar Authentication Form

Notification के अनुसार Photograph निर्धारित शर्तों के अनुरूप होना चाहिए और आवेदन में गलत/Blur Photograph या Signature होने पर आवेदन Reject किया जा सकता है।

Online Link

Important Points

  • एक उम्मीदवार केवल एक बार आवेदन कर सकता है।
  • एक से अधिक Application Form जमा करने पर सभी आवेदन Reject किए जा सकते हैं।
  • आवेदन केवल Online Mode में स्वीकार होगा।
  • Application Fee नहीं है।
  • 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • चयनित उम्मीदवारों की Probation अवधि 2 वर्ष होगी।
  • Selected candidates की Posting Income Tax, Madhya Pradesh & Chhattisgarh के Principal Chief Commissioner के jurisdiction में कहीं भी हो सकती है।
  • विभाग आवश्यकता के अनुसार भर्ती की तारीखों में बदलाव कर सकता है।

Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026 – Important Links

Online Form: Income Tax Department, MP & CG Region की Regional Website पर उपलब्ध होगा।

Official Website: incometaxmpc.gov.in

Application Start Date: 11 August 2026

Last Date: 31 August 2026, 11:00 PM

निष्कर्ष

Income Tax Canteen Attendant Vacancy 2026 10वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार के विभाग में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इस भर्ती में कुल 7 Canteen Attendant पद हैं, जिनके लिए ₹18,000 से ₹56,900 Pay Level-1 वेतनमान निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन में 10वीं के अंकों के आधार पर Shortlisting के बाद Written Examination और Skill Test शामिल है।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।