Bihar Jeevika Mentor Recruitment 2025

बिहार Jeevika Mentor Vacancy 2025: पाएं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने का अवसर

बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (BRLPS), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गैर-कृषि क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए SVEP कार्यक्रम चला रहा है। इस कार्यक्रम के सहयोग हेतु सामुदायिक स्तर पर SVEP Mentors के पूल का निर्माण किया जा रहा है।

कुल पद: 25

UR 10
EWS 02
EBC 04
BC 03
BC-F 01
SC 04
ST 01

पद का नाम: SVEP – Mentors

पात्रता मापदंड:

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास।
  • कार्य अनुभव: BRLPS के उद्यमिता विकास कार्यक्रमों (SVEP/MEC) में CRP के रूप में न्यूनतम 4 वर्षों का अनुभव एवं कुदुम्बश्री NRO द्वारा प्रशिक्षित होना चाहिए।
  • वरीयता: SVEP/MEC के वैसे CRPs को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें BRLPS/कुदुम्बश्री NRO में मास्टर ट्रेनर या मेंटर के रूप में कार्य करने का अनुभव हो।

आरक्षण: कुल पदों में महिलाओं हेतु 35%, दिव्यांगता हेतु 4% एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नाती/नतनी/पोता/पोती हेतु 2% क्षैतिज आरक्षण नियमानुसार देय होगा।

वेतन एवं अन्य सुविधाएं: वेतन एवं अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी के लिए BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट http://brlps.in पर प्रकाशित विज्ञापन के साथ संलग्न ToR का संदर्भ लिया जा सकता है।

महत्वपूर्ण जानकारी: यह पद मूलतः आवश्यकता आधारित बिल्कुल अस्थायी है। चयनित SVEP Mentors का BRLPS से कोई संबंध नहीं होगा, उनकी सेवा केवल सामुदायिक संगठनों (CBO’s) के लिए होगी।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट http://brlps.in के Career पेज पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि: 18/05/2025

कृपया ध्यान दें कि केवल योग्यता ही नौकरी की गारंटी नहीं है। BRLPS योग्यता और प्रासंगिक अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Online Link Click here
Notification Click here
Official Website Click here
Post Views: 39

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top