बिहार BTSC पशु चिकित्सा पदाधिकारी और मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष तथा मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आयोग के विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, रिक्ति, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न निर्धारित किया गया है। हम आपको इस भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण शामिल हैं।

Bihar BTSC Veterinary Officer Recruitment 2026,

BTSC Fisheries Extension Officer Vacancy 2026,

BTSC Bihar Vacancy 2026,

RojgarBihar.com,

 

BTSC New Vacancy 2026-Overview
जानकारी विवरण
आयोग बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), पटना
भर्ती वर्ष 2026
पद प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
आवेदन शुरू 24 सितंबर 2026
अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क ₹100
चयन प्रक्रिया लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एवं कार्यानुभव
परीक्षा माध्यम Computer Based Test (CBT)

 

BTSC New Vacancy 2026 Online Date
  • Apply Online Start : 24 सितंबर 2026
  • Online Last date : 23 अक्टूबर 2026
  • Fees Payment Last date : 23.10.2026
  • Exam Date : आयोग द्वारा बाद में जारी
BTSC Application Fee
  • GEN/EWS (Male) : Rs :- 100
  • GEN/EWS (Female) : Rs :- 100
  • BC/EBC (Male & Female) : Rs :- 100
  • SC/ST/PH (Male & Female) : Rs :- 100
  • Exam Fee Payment :- Online Mode (UPI/Debit-Credit Card/Net Banking)
BTSC Age Limit
  • Age As On : 01.08.2026
  • UR (Male) : 21-37 Year
  • UR(Female) : 21-40 Year
  • BC/EBC (Male/Female) : 21-40 Year
  • SC/ST (Male/Female) : 21-42 Year
Vacancy Details

BTSC Veterinary Officer Vacancy

GEN 215+13
EWS 55
BC 78
BC(F) 11
EBC 195
SC 207
ST 13
Total 787

BTSC Fisheries Extension Officer Vacancy 2026

GEN 96
EWS 23
BC 27
BC(F) 07
EBC 41
SC 35
ST 02
Total 231

 

Qualification/Eligbility Details

1. BTSC Veterinary Officer Vacancy 2026

  • अभ्यर्थी के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से:

    • B.V.Sc., अथवा
    • B.V.Sc. & A.H.

    की डिग्री होना अनिवार्य है।

    साथ ही अभ्यर्थी का बिहार पशु चिकित्सा परिषद से संबंधित होना/पंजीकरण भी आवश्यक है।

  • प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-9 (₹53,100 – ₹1,67,800) निर्धारित है।

2. BTSC Fisheries Extension Officer Vacancy 2026

  • मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पद के लिए अभ्यर्थी के पास भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मत्स्यकी महाविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में द्विवर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • मत्स्य प्रसार पदाधिकारी (Fisheries Extension Officer) के पद के लिए है। इस पद का वेतनमान वेतन स्तर-7 है।
BTSC Vacancy 2026 Selection Process

लिखित परीक्षा Computer Based Test (CBT) के माध्यम से आयोजित होगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक तथा गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की Negative Marking होगी।

चयन का आधार अंक
लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 75 अंक
कार्यानुभव 25 अंक
कुल 100 अंक

Important Links
Other Informations

निष्कर्ष

BTSC New Vacancy 2026 में पशु चिकित्सा एवं मत्स्य क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर दिया गया है। पशु चिकित्सा पदाधिकारी के लिए B.V.Sc./B.V.Sc. & A.H. तथा मत्स्य प्रसार पदाधिकारी के लिए संबंधित मत्स्य विज्ञान की डिग्री आवश्यक है।

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपने पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण, कार्यानुभव और दस्तावेज संबंधी सभी शर्तों को मूल विज्ञापन से अवश्य जांच लें।

How To Apply

BTSC भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक को खोलना होगा।

आवेदन करते समय:

  1. Registration करें।
  2. Login करके आवेदन फॉर्म भरें।
  3. व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  4. आरक्षण से संबंधित जानकारी भरें।
  5. आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. Final Submit करें।
  8. आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आयोग ने निर्देश दिया है कि आवेदन में दर्ज जानकारी को Final Submit करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि बाद में आवेदन में सुधार का अवसर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

Required Documents

ऑनलाइन आवेदन के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र/अंक पत्र से संबंधित जानकारी दर्ज कर निर्धारित कॉलम में दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

मुख्य दस्तावेज:

  • मैट्रिक प्रमाण-पत्र
  • संबंधित शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र
  • सभी वर्ष के अंक पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • कार्यानुभव प्रमाण-पत्र, जहां लागू हो
  • वेतन भुगतान प्रमाण-पत्र, जहां आवश्यक हो
  • फोटो पहचान पत्र

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किए गए प्रमाण-पत्रों का दस्तावेज सत्यापन के समय मूल प्रमाण-पत्रों से मिलान किया जाएगा।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखन की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *