बिहार विकास मित्र ऑफलाइन आवेदन 2026,Bihar Vikas Mitra New Recruitment 2026,Bihar Vikas Mitra Vacancy 2026 |
|
|
|
|
|
|
|
|
बिहार सरकार के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय, डुमरांव (जिला–बक्सर) द्वारा ब्लॉक स्तर पर विकास मित्र (महादलित मिशन) के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन मोड में होगी और चयन निर्धारित दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा।

| Vikas Mitra Apply Dates |
प्रखंड कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की तिथि :
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| रिक्ति प्रकाशन | 20.02.2026 |
| आवेदन प्राप्त करने की अवधि | 22.02.2026 से 05.03.2026 |
| मेधा सूची प्रकाशन | 09.03.2026 |
| अंतिम चयन सूची | 16.03.2026 – 20.03.2026 |
| नियोजन पत्र वितरण | 24.03.2026 |
| Application Fee Details |
- GEN/EWS/OBC : No Fees
- SC/ST/PH : No fee
| Age Limit As On 01.01.2025 |
- Minimum Age : 18 Years
- Maximum Age : 50 Years
| Vikash Mitra Eeducational Qualification |
|
पात्रता मापदंड:
- आवेदक पूर्व से निर्धारित महादलित परिवार जाति बहुलता वर्ग से होने चाहिए।
- जिस पंचायत/वार्ड समूह (कलस्टर/शहरी) से विकास मित्र का चयन होना है, आवेदक वहीं का निवासी होना चाहिए।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समकक्ष होगी।
- मैट्रिक या समकक्ष योग्यता नहीं मिलने की स्थिति में, नौंवी पास, आठवीं पास, सातवीं पास, छठी पास, या पाँचवीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है। प्राथमिकता नन-मैट्रिक और फिर घटते क्रम में दी जाएगी।
- महिलाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता नहीं मिलने पर साक्षर होने पर भी उनका चयन किया जा सकता है, बशर्ते वे अक्षर योजना एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों।
- उच्चतम शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदक की उपलब्धता पर निम्न शैक्षणिक योग्यता वाले का चयन नहीं किया जाएगा।
- समान शैक्षणिक योग्यता होने पर कम उम्र (जन्म तिथि के अनुसार) वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि और शैक्षणिक योग्यता समान हो, तो अनुमंडल पदाधिकारी अपने विवेक से चयन करेंगे।
- मैट्रिक या समकक्ष से उच्चतर योग्यता के लिए कोई अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जाएगा।
- चयन मैट्रिक या समकक्ष में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का किया जाएगा।
- मैट्रिक या समकक्ष में समान प्रतिशत होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आरक्षित महिला पदों के लिए मैट्रिक या समकक्ष उपलब्ध नहीं होने पर साक्षर तक के अभ्यर्थियों में कम उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु सीमा:
दिनांक 01.01.2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
विकास मित्र का चयन महादलित समुदाय से ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पंचायत और शहरी क्षेत्रों में रिक्त वार्ड समूह/कलस्टर पर किया जाएगा। पंचायत/वार्ड समूह में वर्ष 2010 के सर्वेक्षण के आधार पर जिस महादलित जाति की जनसंख्या बहुल होगी, उसी जाति से विकास मित्र का चयन होगा। विकास मित्र का चयन उसी रिक्त वाले पंचायत से ही किया जाएगा। चयन अनुमंडल पदाधिकारी, की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।
मानदेय:
प्रत्येक विकास मित्र को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित 24000/- मानदेय प्राप्त होगा।
आवेदन कैसे करें:
आवेदन पत्र प्रखंड स्थित पंचायत के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, में और नगर पंचायत स्थित वार्ड के लिए नगर पंचायत कार्यालय, में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रपत्र www.mahadalitmission.org पर उपलब्ध है।
📢 महत्वपूर्ण निर्देश
-
आवेदन उसी पंचायत से किया जा सकता है जहाँ रिक्ति है।
-
गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जाएगा।
-
सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
| Vikas Mitra Apply Application Link | |
|
|
|
|
|
निष्कर्ष
यदि आप संबंधित पंचायत/क्षेत्र के निवासी हैं और मैट्रिक पास हैं, तो यह आपके लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य करने का अच्छा अवसर है। निर्धारित समय के भीतर ऑफलाइन आवेदन अवश्य करें।
