बिहार प्रवासी कामगार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025 – मिलेगा 8000 रूपये की सहायता 

बिहार सरकार राज्य के प्रवासी मजदूरों के लिए समय-समय पर कई योजनाएं और सुविधाएं जारी करती है। Bihar Pravasi Kamgar Online Registration 2025 उन्हीं महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। इस रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य उन सभी प्रवासी श्रमिकों का डेटा तैयार करना है, जो अन्य राज्यों से बिहार वापस आते हैं या बाहर काम कर रहे हैं। इससे सरकार उन्हें रोजगार, स्वास्थ्य सुविधा, स्किल डेवलपमेंट, और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ सके।

इस आर्टिकल में हम आपको Pravasi Kamgar Registration 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे – जैसे कि पात्रता, दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, और इसका लाभ।

Bihar Pravasi Kamgar App Online Registration 2025,

Bihar Migrant Worker Online Registration 2025,

बिहार प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन,

RojgarBihar.com,

 

Bihar Pravashi Shramik Online Form 2025
  • Department : बिहार श्रम संसाधन विभाग
  • Sahayta : Rs: 5000 + 3000 = 8000रु० प्रति वर्ष
  • Apply Mode : Online/Offline

Bihar Pravasi Kamgar Online Registration 2025 – मुख्य उद्देश्य

बिहार प्रवासी कामगार पंजीकरण का मुख्य उद्देश्य है –

  • बिहार के सभी प्रवासी मजदूरों का सही डेटा इकट्ठा करना।

  • उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना।

  • स्किल्ड और अनस्किल्ड वर्कर्स को राज्य में रोजगार के अवसर देना।

  • आपात स्थिति (जैसे महामारी, प्राकृतिक आपदा) में उनकी तुरंत मदद करना।

Bihar Migrant Labour Online date
  • Online Registration Start : 01.08.2025
  • Online Last Date : Updated Soon
  • Correction : NA
Bihar Pravashi Kamgar Age Limit
  • Minimum Age : 18 Year
  • Maximum Age : 60 Year
प्रवाशी कामगार रजिस्ट्रेशन कौन करवा सकता है
  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

  • आवेदक किसी अन्य राज्य में काम कर रहा हो।

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

  • केवल प्रवासी मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, कामगार भी लेबर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बिहार प्रवाशी रजिस्ट्रेशन में कितना पैसा मिलता है
  1. प्रति वर्ष वित्तीय सहायता योजना में 5000/-
  2. वार्षिक चिकित्सा सहायता योजना:-  3000/-
  3. मृत्यु लाभ (क) स्वाभाविक मृत्यु में ₹2,00,000/-
  4. दुर्घटना मृत्यु में ₹4,00,000,/-
  5. और भी बहुत सारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है|

नोट :- कोई भी सरकारी योजना का पैसा लेने के लिए आपका बैंक खाता DBT लिंक होना अनिवार्य है अन्यथा पैसा नहीं आएगा। 

बिहार प्रवाशी कामगार रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
  • Bihar Pravasi Kamgar Online Registration 2025 – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

    1. सबसे पहले बिहार प्रवाशी कामगार मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    2. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।

    3. मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें – नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, काम का प्रकार।

    4. बैंक खता विवरण भरें।

    5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    6. रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, इसे सुरक्षित रखें।

दस्तावेज कौन कौन सा लगेगा
  1. आधार कार्ड।
  2. बैंक पासबुक।
  3. मोबाइल नंबर।

Bihar Pravashi Kamgar App Link

निष्कर्ष

Bihar Pravasi Kamgar Online Registration 2025 उन सभी प्रवासी मजदूरों के लिए जरूरी है जो बिहार राज्य की विभिन्न योजनाओं और सहायता का लाभ लेना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद सरकार आपके स्किल के अनुसार रोजगार देने का प्रयास करेगी और किसी भी आपात स्थिति में आपको सहायता प्रदान करेगी। इसलिए यदि आप प्रवासी कामगार हैं तो आज ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करें।

By Raju Kumar

राजू कुमार – निष्पक्ष लेखन के पर्याय राजू कुमार, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिन्दी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और पिछले 8 वर्षों से बिहार में निष्पक्ष, स्पष्ट और उपयोगी लेखन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अपनी लेखनी की सटीकता, गहराई और जनहित से जुड़े विषयों पर पकड़ के कारण आज वे बिहार के नंबर 1 कंटेंट लेखक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके द्वारा लिखे गए 99% लेख लोगों को पसंद आते हैं, और लाखों लोग उनके लेखों से लाभान्वित हो रहे हैं। राजू कुमार RojgarBihar.com के संस्थापक और ओनर हैं – एक प्रमुख वेबसाइट जो सरकारी नौकरियों, सरकारी योजनाओं, रिजल्ट्स और अन्य शैक्षिक एवं रोजगार संबंधी सूचनाओं को सहज और विश्वसनीय तरीके से आम जनता तक पहुँचाने का कार्य करती है। उनकी डिजिटल मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं है। उनका यूट्यूब चैनल Study 24, जिस पर 4 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, शिक्षा जगत में एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। इस चैनल के माध्यम से वे सरकारी रिजल्ट्स, नवीनतम भर्तियाँ, सरकारी योजनाएँ और एजुकेशनल अपडेट्स से जुड़ी जानकारियाँ अत्यंत सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं, जिससे छात्रों, अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी मिल सके। राजू कुमार का लक्ष्य सदैव यह रहा है कि समाज को शिक्षित, जागरूक और सशक्त बनाया जाए – और यही उद्देश्य उनके लेखन, वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के हर एक प्रयास में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वे ना सिर्फ़ एक लेखक हैं, बल्कि युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *