Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : 161 पदों पर नई भर्ती, मैट्रिक पास के लिए बड़ा अवसर – ऐसे करें आवेदन

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : बिहार सरकार ने जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों के लिए राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार यह भर्ती सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों में की जा रही है। यदि आप मैट्रिक पास हैं और राशन डीलर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपका सुनहरा मौका है।

इस आर्टिकल में आपको इस भर्ती के सभी महत्वपूर्ण विवरण मिलेंगे – पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रखंडवार रिक्तियां, और महत्वपूर्ण तिथियां।

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026

Bihar Ration Dealer Bharti 2026 

RojgarBihar.com,

Bihar Ration Dealer Bharti 2026 : Overview

विवरण जानकारी
पद का नाम बिहार राशन डीलर
कुल पद 161
आवेदन प्रारंभ 16 मार्च 2026
आवेदन अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026
आवेदन माध्यम ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट sitamarhi.nic.in

Bihar Ration Dealer Bharti 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 16.03.2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04.04.2026

  • आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन

ध्यान दें: निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Bihar Ration Dealer Bharti 2026 : प्रखंडवार रिक्तियां

प्रखंड का नाम रिक्त पदों की संख्या
बैरगनिया 12
सुप्पी 10
मेजरगंज 5
सोनबरसा 18
परिहार 26
बथनाहा 18
रीगा 10
डुमरा 32
रुन्नीसैदपुर 30

Bihar Ration Dealer Vacancy 2026 : पात्रता (Eligibility)

  1. शैक्षणिक योग्यता: आवेदक को मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।

  2. आयु सीमा: 01.01.2026 को कम से कम 18 वर्ष।

  3. व्यस्क होना अनिवार्य।

प्राथमिकता:

  • कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले आवेदक को प्राथमिकता।

  • कंप्यूटर ज्ञान समान होने पर अधिक योग्य व्यक्ति, फिर अधिक उम्र वाले को प्राथमिकता।

अन्य प्राथमिकताएं:

  • स्वयं सहायता समूह

  • महिलाओं की सहयोग समितियाँ

  • पूर्व सैनिकों की सहयोग समितियाँ

  • शिक्षित बेरोजगार

  • संबंधित पंचायत या वार्ड (शहरी) के निवासी


आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • आवेदन ऑफलाइन किया जाएगा।

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

  • फॉर्म सही तरीके से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड कार्यालय में जमा करें।

  • आवेदन पत्र अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित फॉर्मेट (अनुसूची-1 और अनुसूची-2) में जमा करना होगा।

लिफाफे पर यह विवरण अंकित करना आवश्यक है:

  • “उचित मूल्य की दुकान (PDS) नई अनुज्ञप्ति हेतु आवेदन”

  • विज्ञापन संख्या

  • रोस्टर क्रमांक

  • पंचायत और प्रखंड का नाम

  • आरक्षित श्रेणी (यदि लागू हो)

आवेदन से पहले ऑफिसियल नोटिस को ध्यान से पढ़ें।


आवेदन न करने वाले (Ineligible Candidates)

  • संयुक्त परिवार में एक से अधिक सदस्य।

  • मुखिया, सरपंच, पंच, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक, सांसद या नगर निकाय के निर्वाचित सदस्य।

  • आटा-चक्की मालिक और उनके संबंधी।

  • अवयस्क, दिव्यांग, दिवालिया या मानसिक रूप से अस्थिर।

  • किसी आपराधिक मामले में दोषी सिद्ध व्यक्ति।

  • सरकारी लाभ प्राप्त पदधारक।

IMPORTANT LINKS

निष्कर्ष

यदि आप सीतामढ़ी जिले में राशन डीलर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए उपयुक्त है। आवेदन प्रक्रिया सरल है लेकिन समयसीमा का ध्यान रखना अनिवार्य है।

ऑफिसियल नोटिस जरूर पढ़ें और सभी दस्तावेज सही समय पर जमा करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. बिहार राशन डीलर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

 इस भर्ती में कुल 161 पद निर्धारित किए गए हैं।

Q2. इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ है?

आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

 आवेदन की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026 है।

Q4. क्या इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है?

 नहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

Q5. आवेदन फॉर्म कहां से मिलेगा?

 आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट sitamarhi.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है या संबंधित प्रखंड कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Q6. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

 उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *